टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

सुषमा स्वराज : टि्वटर पर 80 हजार लोगों की मदद की, 1.31 करोड़ फॉलोअर्स, विश्व की सबसे चर्चित महिला नेता

नई दिल्ली : विदेशों में बसे भारतीय अगर किसी मुश्किल में होते तो वे फौरन सुषमा स्वराज को याद करते। जून 2017 में भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया था कि अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंस गए हैं तो वहां भी भारतीय दूतावास मदद करेगा। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन मंगलवार देर रात दिल्ली एम्स में हुआ।

उन्होंने राजनीतिक जीवन में कई मुकाम हासिल किए थे। उन्होंने विदेश मंत्रालय के कामकाज में मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता दी। यही वजह रही कि सुषमा टि्वटर पर 1.31 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे चर्चित महिला नेता थीं। इस मंच के जरिए उन्होंने देश-दुनिया में 80 हजार लोगों की मदद की। पासपोर्ट बनवाने में भी मदद की। वो अपने त्वरित ट्वीट के लिए जानी जाती थीं।

Related Articles

Back to top button