उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

हमीरपुर (एजेंसी)। भाजपा प्रदेश भर में एक अभियान चलाएगी जो भी कांग्रेसी आहत हैं, उन्हें भाजपा में शामिल किया जाएगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आहत हैं और वह भाजपा की नीतियों को मानते हुए भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं। ये बात भाजपा नेता दीपक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कही। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को उसके प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ही डुबोया है।

नोटबंदी के बाद पीएम मोदी लेने जा रहे हैं दूसरा सबसे बड़ा एक्शन…

योगी सरकार का मुस्लिम लड़कियों के लिए ये बड़ा ऐलान: कराएगी सामूहिक निकाह…

उन्होंने भोरंज उपचुनाव के दौरान धूमल के साथ करीब 36 जनसभाओं में भाग लिया है। इस दौरान 100 से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है अभी और भी सैकड़ों कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं। सीएम वीरभद्र सिंह और सुक्खू के खिलाफ भ्रष्टाचार के काफी मुद्दे थे। भाजपा की जीत में यह भी एक अहम रोल रहा है।

अभी-अभी: अखिलेश मायावती के साथ गठबंधन करने को तैयार, दिया ये बड़ा बयान…

शर्मा ने कहा कि सुजानपुरी नेता कहलाने वाले जहां भी गए, वहां-वहां ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है, जिसका उदाहरण सुजानपुर विस चुनाव, लोस चुनाव और अब भोरंज उपचुनाव है। नगर निगम शिमला में युग हत्याकांड रहा है, कांग्रेस ने वहां जो रोल अदा किया है, उसी कारण उनके कांग्रेस के साथ मत भेद उभरे थे, सुक्खू गुमराह करते हैं शिमला नगर निगम के चुनावों में इस मुद्दे को जनता के सामने रख कर कांग्रेसियों को बेनकाब किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button