व्यापार

सोना 50 रुपए फिसला, चांदी चमकी

gold-bond-5639fe64aed4d_lअंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में गिरावट तथा स्थानीय बाजार में मांग उतरने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 25950 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 50 रुपए चमककर एक महीने बाद 35000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। 
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती कारोबार में सोना दो डॉलर लुढ़ककर 1083.9 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.5 डॉलर मजबूत रहा और 1084.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे- 
सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———-25950 
सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम)———–25800 
चाँदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———35000 
चाँदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———35185 
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)——–48000 
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)——-49000 
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)————–22200 

 

Related Articles

Back to top button