उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सोनिया आज रायबरेली में, जानिए क्या हैं आज उनके प्लान?

images (16)एजेन्सी/कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुकी हैं। सांसद के दौरे को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। सोनिया गांधी आम जनता के बीच जाकर विकास का सच जानेंगी। उनकी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

करीब पांच माह बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 11 और 12 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। अपने दो दिवसीय दौरे में सोनिया न सिर्फ गांवों में जाकर आम जनता से मिलेंगी।

बल्कि वह यह भी जानने का प्रयास करेंगी कि विकास की स्थिति क्या है। लोगों से उनकी समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगी। यही नहीं कांग्रेसियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगी।

सांसद के दौरे को लेकर एसपीजी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि सोनिया के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 
 
 

Related Articles

Back to top button