राष्ट्रीय

सोनिया की देश से भावुक अपील, ‘राजीव गांधी का बलिदान याद रखें!’

SONIAएजेंसी/ नई दिल्ली। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असफलता हमेशा के लिए नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बुनियादी उसूलों को नहीं छोड़ सकती क्योंकि इन उसूलों को छोड़कर ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

इस दौरान सोनिया ने राजीव के सपनों के भारत को याद किया और उनके मूल्यों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री का सपना एक सशक्त और खुशहाल भारत था, जिसके लिए सबको काम करना होगा। इस दौरान वो थोड़ी भावुक भी हो गईं सोनिया ने कहा कि समाज राजनीति और अर्थव्यवस्था में जिन फायदों का हम जिक्र करते हैं, उनकी शुरुआत राजीव जी ने की थी। गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का कदम उन्हीं के जीवन में उठाया गया।

सोनिया ने भारत के विभिन्न राज्यों में शांति की स्थापना के लिए राजीव गांधी के प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजीव जी के कार्यकाल में ही मेघालय, असम और पंजाब में शांति बहाल हो सकी। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राजीव गांधी का सपना एक सशक्त और खुशहाल भारत था। सोनिया ने भाषण के समापन से पहले सबको राजीव गांधी के बलिदान को याद रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button