राजनीतिराष्ट्रीय

सोनिया गांधी का इलाहाबाद दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द

images (15)एजेन्सी/कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 एवं 13 फरवरी को प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्हें इलाहाबाद स्थित स्वराज भवना आना था।

साथ ही मेले में जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। उनके आने से पहले एसपीजी की टीम यहां निरीक्षण करने आई और जिला प्रशासन के अफसरों से विचार-विमर्श किया।

बसंत पंचमी स्नान पर्व के कारण 12 एवं 13 फरवरी को इलाहाबाद में काफी भीड़ होगी और पूरे सुरक्षा तंत्र की नजर मेले पर होगी।

साथ ही शहर में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। ऐसे में सोनिया गांधी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि सोनिया गांधी का प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा रद्द हो गया है।

 
 

Related Articles

Back to top button