राजनीतिराष्ट्रीय

सोनिया ने प्रधानमंत्री चुनने के भाजपा के तरीके पर तंज कसा

sopअंबिकापुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इसी में है कि प्रधानमंत्री का चुनाव भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो  लेकिन भाजपा नेता मोदी वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बन बैठे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में कभी भी लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता। सोनिया ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा सारी सीमाएं लांघ रही है। यह चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई का चुनाव है। एक दल अमन चैन के साथ विकास चाहता है  दूसरा दल सत्ता के लिए भाई को भाई से लड़ाने पर आमदा है। जनता को यह तय करना है कि वह किसका साथ दे। सोनिया गांधी शुक्रवार को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भटगांव स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के रामदेव राम का मुकाबला भाजपा के कमलभान से है। उन्होंने संप्रग के 1० वर्ष की उपब्धियां गिनाते हुए कहा  ‘‘राजनीति विकास के लिए हो  सत्ता के लिए नहीं। चुनाव में कई विचारधाराएं आती-जाती हैं। हम अमन चैन और आपसी सौहार्द के साथ विकास पर भरोसा रखते हैं  वहीं भाजपा सत्ता के लिए आचार-विचार की सभी सीमाएं लांघकर सत्ता तक पहुंचना चाहती है।’’ सोनिया ने कहा कि संप्रग ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बना उसे लागू की हैं। उन्होंने कहा  ‘‘कोई बेबस मां अपने बच्चे को भूखे पेट सुलाती है  तो उस पर क्या गुजरती है? इसका एहसास मुझे था और देश में खाद्य सुरक्षा कानून बना उसे लागू किया गया। गांव में आदिवासी वर्ग के लोग रोजगार के लिए पलायन करते थे एवं उनकी स्थिति बदतर थी  इसे ध्यान में रखते हुए मनरेगा कानून बनाया।’’   उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मनरेगा के तहत हजारों करोड़ रुपये दिए गए  लेकिन यहां आदिवासियों की स्थिति नहीं सुधरी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी गरीबों की जमीन लूटकर पूंजीपतियों को दे दी। विकास और सुरक्षा सहित तमाम योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को दिए गए हजारों करोड़ रुपयों का प्रदेश में सदुपयोग नहीं हुआ। सोनिया ने कहा कि अगली सरकार संप्रग की बनी तो लोगों को स्वास्थ्य व आवास व रोजगार का अधिकार मिलेगा। हम हर वर्ग को साथ लेकर विकास करना चाहते हैं। आमसभा को पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल बोरा  राज्यसभा सांसद मोहसिना किदवई  नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव ने भी संबोधित किया। 

Related Articles

Back to top button