उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

सोनिया ने बैसाखी, बिहू की बधाई दी

नयी दिल्ली : कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैसाखी, बिहू तथा फसल कटाई के अवसर पर मनाये जाने वाले विभिन्न त्योहारों की देशवासियों को बधाई देते हुए आज कहा कि देश के विभिन्न भागों में मनाये जाने वाले इन उत्सवों से एकता का संदेश मिलता है।

सोनिया ने बैसाखी, बिहू की बधाई दी

सोनिया ने बैसाखी, विशु, बिहू, महा विषुभ संक्रांति और नब वर्ष की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों से हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पता चलता है। उन्होंने अच्छी फसल के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें देश की प्रगति में हमारे किसानों के योगदान, उनके कठोर परिश्रम और प्रतिबद्धता को श्रेय देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button