अन्तर्राष्ट्रीय

सोने का सबसे विशाल पिंड मिला

goldन्यूयार्क। वेनेजुएला से वर्षों पहले मिले सोने के एक विशाल टुकड़े को दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण पिंड माना गया है। इस सोने के पिंड की कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये है  तथा इसका वजन 217.78 ग्राम और आकार गोल्फ की गेंद इतना बड़ा है। मियामी विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी जॉन रैकोवान ने बताया  ‘‘सोने के इतने बड़े पिंड के बारे में इससे पहले कभी अध्ययन नहीं किया गया  और हमारे पास अब ऐसा करने का अवसर है।’’ रैकोवान एवं अन्य शोधकर्ता जटिल उपकरणों का उपयोग कर इस विशाल सोने के पिंड की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया। यह जटिल उपकरण एक क्रिस्टल की परमाणविक संरचना का अध्ययन करने में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा एक ‘हाई प्रेशर/प्रेफर्ड ओरिएंटेशन’ उपकरण का भी उपयोग किया गया  जो कई क्रिस्टलों से बने धातु में क्रिस्टलों के ओरिएंटेशन का अध्ययन करता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि सोने का यह पिंड सोने के एक ही क्रिस्टल से बना है  जो अपने-आप में दुर्लभ है। इस सोने के टुकड़े के अमेरिकी मालिक के पास ऐसे चार टुकड़े हैं  जिसमें से एक उन्होंने रैकोवान को अध्ययन के लिए उपलब्ध करवाया। ये चारों सोने के विशाल टुकड़े दशकों पहले वेनेजुएला में एक नदी से मिले थे। अध्ययन में इस सोने के टुकड़े के एक ही क्रिस्टल का बने होने से यह भी साबित हो गया कि ये सोने के टुकड़े पूरी तरह प्रकृति निर्मित हैं  जिससे इनकी कीमत और भी बढ़ गई।

Related Articles

Back to top button