व्यापार

सोने की कीमत में 18 साल में सबसे बड़ी गिरावट

gold_smallनई दिल्ली (3 सितंबर): अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 18 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है, जिससे घरेलू बाजार में भी दाम लुढ़क रहे हैं। यहां बता दें कि बीते 4 दिन में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 750 रूपए सस्ता हो चुका है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार पांचवे सप्ताह सस्ता हुआ है। यह 1997 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। जानकार सूत्रों के मुताबिक इस साल कीमतों में बड़ी रिकवरी की उम्मीद नहीं है। इस दिवाली तक सोने की कीमतें 25,500 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ सकती हैं।

पिछले साल दिवाली पर सोने के दाम 27,000 रूपए प्रति दस ग्राम के पास थे। लग्न की तिथियां कम होने से मांग में कमी रहेगी। गोल्डमैन सॉक्स के अनुसार अमरीका में ब्याज दरें बढ़ती है, तो वैश्विक बाजार में सोना 1000 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल सकता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button