फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

सोशल मीडिया की सुपर माॅम बनीं सुषमा स्वराज

 

Sushma-Swarajनई दिल्ली : भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अमेरिकी मीडिया में अच्छा प्रतिसाद मिला है। दरअसल उनकी जमकर सराहना की गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों की परेशानियों को सुलझाने के लिए बधाईयां मिली हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के ही साथ वे कई तरह की समस्याओं का समाधान भी करती हैं ऐसे में उनकी इस बात को अमेरिका में काफी पसंद किया गया।

दरअसल सुषमा स्वराज ऐसी मंत्री हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। सोश्यल मीडिया में विदेश मंत्री सुषमा के 56.3 लाख फाॅलोअर हैं। विश्व में रहने वाले भारतीयों की वीजा, पासपोर्ट से लेकर कई तरह की परेशानियों का ट्विट का जवाब देते समय उनके बच्चे संबोधन के उपयोग के लिए तारीफ की है।

द वाॅशिंगटन पोस्ट ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ की और उन्होंने भारत की सुपरमाॅम का टैग भी दिया गया है। समाचार पत्र ने सुषमा स्वराज की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। सुषमा स्वराज ने कमान संभाली तो भारतीयों को समस्याओं से उबारने में सुपरमाॅम की तरह वे सामने आईं। वे ट्विटर पर भारतीयों की मदद करती हैं।

Related Articles

Back to top button