स्पोर्ट्स

सोशल मीडिया में भी छाये विराट

नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब सोशल मीडिया में भी छाये हुए हैं। हाल के दिनों में विराट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। खेल के साथ ही वह अपने लुक्स के कारण भी हर जगह छाये हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के लगभग 1.24 करोड़ फॉलोवर हैं, तो वहीं फेसबुक पर कोहली को 3.45 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। कोहली ट्विटर पर भी काफी पीछे नहीं हैं, ट्विटर पर लोग 1.48 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

खुशखबरी : मोदी सरकार लाएगी अगले तीन साल में नौकरियों की बहार

ये हैं फेसबुक के टॉप 10

फेसबुक की टॉप 10 की सूची में विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (पुणे), युवराज सिंह (हैदराबाद), रोहित शर्मा (मुंबई), शाकिब अल हसन (कोलकाता), क्रिस गेल (बेंगलुरु), शिखर धवन (हैदराबाद), गौतम गंभीर (कोलकाता), हरभजन सिंह (मुंबई) और ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब) आते हैं।

ये हैं इंस्टाग्राम के टॉप 10

वहीं इंस्टाग्राम के टॉप 10 प्लेयर्स की तो विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (पुणे), एबी डिवियर्स (बेंगलुरु), युवराज सिंह (हैदराबाद), रोहित शर्मा (मुंबई), सुरेश रैना (गुजरात), क्रिस गेल (बेंगलुरु), हरभजन सिंह (मुंबई), रविंद्र जडेजा (गुजरात) और अजिंक्या रहाणे (पुणे) का नंबर आता है।

CM योगी का ऐलान, 75 जिलों में हर समय दौड़ेंगी 150 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को कंधे में चोट आई थी, जिसकी वजह से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं।आपको बता दें कि हाल ही में 30 मार्च को विराट कोहली को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

योगी के इस फार्मूले से देश में सबसे ताकतवर हो जाएंगे यूपी के युवा…

विराट इस समय सफलता के शिखर पर हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्पोर्ट्स ऐसेसरीज बनाने वाली मशहूर वैश्विक ब्रैंड प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील साइन की थी, जिसके तहत उन्हें प्यूमा ने भारतीय मार्केट के लिए अपना ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया था। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि विराट की अब एक दिन की फीस 5 करोड़ रुपये हो गई है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button