राष्ट्रीय

हरियाणा- रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, यात्री परेशान

हरियाणा : रोडवेज़ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज से पूरे प्रदेश में रोडवेज़ का चक्का जाम रखा है| चक्का जाम होने के कारण हरियाणा रोडवेज़ पर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| दरअसल इस समस्या का मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा 12 प्राइवेट बसों को परमिट देना है जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है| खट्टर सरकार द्वारा जारी 2016-17 की परिवहन नीति को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी बीते कई दिन से हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि हरियाणा की सरकार प्राइवेट बसें चलाना चाहती हैं। सरकार ने उनसे वादा किया था कि वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल करके नई परिवहन नीति में बदलाव लाएगी और प्रदेश में प्राइवेट बसों को लाइसेंस नहीं देगी। लेकिन सरकार अपने वायदे से मुकर रही है, जिसके कारण राज्य कमेटी के आह्वान पर ये चक्का जाम किया गया। यूनियन नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर सरकार ने अब भी उनकी मांगें न मानी तो राज्य कमेटी जल्द आगामी फैसला लेंगी। सार में भी रोडवेज बस का चक्का जाम है। रोडवेज के निजीकरण को लेकर रात 12 बजे से हिसार डिपू का चक्का जाम है। हिसार डिपू पर भारी पुलिस बल तैनात। यहां पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारीयो ने हिसार के बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान।

Related Articles

Back to top button