राज्य

हर साल खेतों में हल चलाकर खुद बीज बोता है ये दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री, कहता है मैं किसान हूं

जशपुर।केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें वे अपने खोतों में हल चलाते और बीजा रोपड़ करते हुए देखे जा रहे हैं। इस फोटो को कुछ लोग पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं तो कुछ नंद कुमार की तारीफ कर रहे हैं। जानिए इस फोटो का सच…
हर साल खेतों में हल चलाकर खुद बीज बोता है ये दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री, कहता है मैं किसान हूं– दरअसल नंद कुमार अपने गृह गांव भगोरा में खुद के खेतों में हल चलाते हुए और बीजा रोपड़ करते देखे जा रहे हैं।
– सरगुजा से सांसद और दो बार राज्य सभा अध्यक्ष रह चुके साय अपने खेतों में हर साल बीजा रोपड़ खुद ही करते हैं।
– इसके पीछे उनका तर्क है कि ये उनका पैत्रिक काम है। वे चाहे कुछ भी बन जाएं, लेकिन हैं तो वे किसान ही।
– साय पिछले 10 जून से जशपुर प्रवास पर थे। वे बुधवार को ही रायपुर पहुंचे हैं। इसके बाद से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं।

Related Articles

Back to top button