अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

हर हाल में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर : भैयाजी जोशी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी का कहना है कि राम मंदिर बनकर रहेगा। चीजें प्रक्रियाओं से होकर गुजरेंगी, मगर निर्माण होना तय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ‘राम मंदिर बनना तय है, वहां दूसरा कुछ नहीं बन सकता, लेकिन प्रक्रिया से जाना पड़ेगा। न्यायालय को निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा, राम मंदिर पर आम सहमति बनाना आसान नहीं, जो प्रयास हो रहा है, उसका हम स्वागत करते हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को भैयाजी जोशी को एक बार फिर संघ का सरकार्यवाह चुना गया है।

सर्वसम्मति से सरकार्यवाह चुने गए भैयाजी जोशी का यह चौथा कार्यकाल है। कयास लगाई जा रही थी कि भैयाजी जोशी की जगह दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाहक बनाया जा सकता है लेकिन अब इन कयासों पर 3 साल के लिए विराम लग गया है। संघ में सरसंघचालक के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा पद है। सरकार्यवाह द्वारा ही आरएसएस के रोजमर्रा के कामकाज संभाले जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर तीन साल में अपना सरकार्यवाह चुनता है। भैयाजी जोशी पिछले 9 साल से सरकार्यवाह का पद संभाल रहे हैं। इस बैठक से पहले उन्होंने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की थी।

Related Articles

Back to top button