टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

हादसे का शिकार होते-होते बचा था पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का विमान

नई दिल्ली। साल 2007 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। 11 नवम्बर 2007 को रूस के दौरे पर रवाना हुए पूर्व पीएम का प्लेन मॉस्को में लैंडिंग के वक्त क्रैश होने से बचा था।manmohan_singh_plane_crash_27_07_2016

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया वन के विमान बोइंग 747 ने लैंडिंग के वक्त अपने लैंडिंग गियर को नीचे नहीं किया था। मॉस्को एटीसी द्वारा ध्यान दिलाए जाने के बाद ही विमान के पहियों को नीचे किया गया था।

फ्लाइट के डेटा रिकॉर्डर के मुताबिक, वीवीआईपी विमान इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप के नीचे उड़ रहा था। बता दें, इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप विमान का रास्ता होता है। इसी रास्ते को देखकर विमान रनवे पर उतरता है।

एक सीनियर कमांडर ने बताया कि एफडीआर डेटा के मुताबिक विमान काफी कम उंचाई पर आ गया था ये काफी हैरानी वाली बात है। इसके साथ ही, मॉस्को एटीसी ने बताया कि विमान के लैंडिंग गियर नीचे नहीं है, जिसके बाद कॉकपिट में एक अलार्म भी बजा था।

 

 

Related Articles

Back to top button