फीचर्ड

हिंद महासागर में भारत-अमेरिका-जापान का ज्वाइंट युद्धाभ्यास, बौखलाया चीन

नई दिल्ली: सिक्किम सीमा विवाद को लेकर चीन-भारत के बीच तल्खी कायम है। तनाव के बीच भारत, अमेरिका और जापान ने हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ चीन लगातार भारतीय सेना को बॉर्डर से पीछे हटने के लिए कह रहा वहीं भारत भी इस बार किसी दबाव में आने को तैयार नहीं है और आक्रामक रुख बनाया हुआ है। भारत, अमेरिका और जापान के इस युद्धाभ्यास को ऑपरेशन मालाबार नाम दिया गया है। वहीं चीन इन तीनों देशों के युद्धाभ्यास से बौखलाया हुआ है। बता दें कि मालाबार अभ्यास दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा नौसैनिक युद्धाभ्यास है। इस अभ्यास के दौरान लगभग 20 जंगी जहाज और दर्जनों फाइटर जेट्स मंडराएंगे तो इनकी गर्जना बीजिंग तक सुनाई देगी। हालांकि हर साल यह युद्धाभ्यास होता है लेकिन इस बार सीमा पर तनाव के चलते चीन इसकी धमक से बौखलाया हुआ है। वहीं यह युद्ध इस बार चीन को संदेश भी देगा कि हिंद महासागर को कोई भी देश अपनी बपौती समझने की खुशफहमी न पाले। यह युद्धाभ्यास 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक चलेगा। चेन्नई तट से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ये एक्सरसाइज होगी, जिसमें 20 जंगी जहाज, दर्जनों फाइटर जेट्स, 2 सबमरीन, टोही विमान शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button