अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

हिंसा की आग में जला पाकिस्तान

img_20161009120147KWETA: PAKISTAN रोज INDIA को जलाने की बात करता है और आज खुद हिंसा की आग में जल रहा है।

बलूचिस्तान में बन रहे ‘चीन-पाक इकनॉमिक कॉरिडोर’ (CPEC) का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को क्वेटा के नजदीक प्रदर्शनकारियों ने इस इकनॉमिक कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर अपने वेस्टर्न रूट पर इस आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। इस रूट का ज्यादातर हिस्सा गिलगित, बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान के होकर गुजरेगा। 
बलूच लोगों में चीन और पाकिस्तान के इस निर्माण को लेकर नाराजगी है, जिसका विरोध वे इस कॉरिडोर की शुरुआत से करते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में लंबे अर्से से पाकिस्तान से आजादी की मांग उठती रही है। 
पाकिस्तान ने करीब 70 साल पहले बलूचिस्तान पर अपना कब्जा जमा लिया था, तभी से बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस संघर्ष में अब तक 50,000 के ज्यादा बलूच नागरिक मारे जा चुके है।
 

Related Articles

Back to top button