ब्रेकिंगराज्य

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी में देह व्यापार के एक और सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। शहर के राम नगर में जिस्मफरोशी के इस धंधे का पर्दाफाश हुआ है। मात्र 15 दिनों के कम समय में मंडी जिला पुलिस ने एक बार फिर से मुस्तेदी दिखाते हुए एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात को मंडी शहर के रामनगर में छापेमारी के दौरान इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

शहर के रामनगर में एक महिला किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी। एस.पी.मंडी गुरदेव शर्मा के निर्देशानुसार महिला थाना पुलिस इंस्पेक्टर रीता शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने रविवार रात को रामनगर में दबिश देकर किराए के मकान से 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया जबकि एक महिला को गिरफ्तार किया। जिस्मफरोशी के इस धंधे में पकड़ी गई महिलाए एक मंडी जिला की तो दूसरी बिहार की बताई जा रही है और उक्त महिला अपने क्वार्टर में इस धंधे को चला रही थी। मंडी पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संदर्भ में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button