अजब-गजबपर्यटनफीचर्ड

होटल में रुकने की बजाए पसंद है रोमांच तो जाएं भारत के इन 5 कैंपिंग साईट

1. मनाली : 

मनाली जितना खूबसूरत है उतना ही रोमांचक भी। यहां लाइन से चीड़ के पेड़ दिखेंगे तो वहीं रास्तों में सेब के बगीचे भी हैं। बात अगर हिमालय के अद्भुत नजारे की हो तो इससे बेहतर जगह कोई नहीं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर्स पसंद लोगों के लिए परफेक्‍ट है। मलाना गांव, जोगिनी फॉल्स, रोहतांग पास और सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग के लिए मनाली ही एंट्री गेट है।2 लाहुल-स्‍पीति : 

हिमांचल प्रदेश की लाहुल-स्‍पीति घाटी काफी सुंदर है। यहां के पहाड़ी इलाके, कलकल करके बहती नदियां, खूबसूरत घाटियां और एक शांत व निर्मल वातावरण आपको यहां आने के लिए मजबूर करता है। लाहुल-स्‍पीति में एक से बढ़कर एक ट्रेक पर ट्रेकिंग और नदियों के किनारे कैंपिंग करके एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। यहां जाने के लिए बाइक रोड ट्रिप वर्ल्ड फेमस है।

3 औली : 

उत्‍तराखंड का औली भी एडवेंचर्स के लिहाज से काफी पसंदीदा प्‍लेस है। यहां तीन किमी लंबा स्लोप और 500 मीटर लंबी स्की लि‍फ्ट है। ऑली में बहुत से स्की रिजोर्ट भी हैं। यहां आने के बाद आप होटल में रहना शायद ही पसंद करें। नवंबर और दिसंबर में बर्फ से ढका औली बेहद खूबसूरत दिखता है

4. ऋषिकेश : 

ऋषिकेश सिर्फ एक पवित्र स्‍थल ही नहीं खूबसूरत एडवेंचर्स स्‍पॉट भी है। यहां बंगी जंपिंग, लॉन्‍ग जिप लाइनिंग, क्‍लिफ जंपिंग, ट्रेकिंग, राफ्टिंग जैसे कई एडवेंचर्स स्‍पोर्ट हैं। यह जगह मेडिटेशन के लिए भी खास है। 5. जनस्‍कर पर्वत श्रृंखला : 

जमी हुई नदियों पर ट्रेकिंग करने का प्लान है तो हिमाचल के जनस्‍कर का रुख करें। हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में यहां की नदियां जम जाती हैं। बर्फ की चादर ओढ़े इन नदियों को चादर ट्रेक भी कहते हैं। हालाकि नदियों पर जमी बर्फ पर चलना थोड़ा रिस्की है पर यहां हिमालय के खूबसूरत नजारे, जमे हुए झरने और प्राचीन मॉनेस्ट्री का अद्भुत अनुभव पाकर आप सब भूल जाएंगे। 

 

Related Articles

Back to top button