पर्यटन

हो चुकी है ठंड की शुरुआत, इन जगहों पर जाकर उठाएं लुत्फ…

img_20161019021312

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। गुलाबी ठंड और ठंडी हवा का जब एहसास होता है तो लगता है कि बस जन्नत यही है। ऐसे में घूमने का प्लान बनाया जाए तो? वैसे तो हम ठंडी जगह तब जाते हैं जब हमारे शहर में गर्मी पड़ती है।

 क्या आपको पता है ठंड में ठंडी जगहों पर घूमने का मजा कुछ और ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप ठंड का असली मजा उठा सकेंगे।
ये हैं वो जगह जहां की ठंड में है मस्ती और एडवेंचर-
अंडमान-
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को स्नेह से “एमरल्ड आइलैंड्स” (पन्ने जैसे द्वीप) कहा जाता है। इसकी खासियत है इसकी अनुपम सुंदरता और चकित कर देने वाली वनस्पति और जीव-जंतु। इस तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का राज्य पर्यटन समृद्ध हुआ है और इसने अपना नेटवर्क बढ़ाया ही है। हकीकत तो यह है कि यहां कई आकर्षक स्थान, सूरज को चूमते समुद्री तट, मोहक पिकनिक स्पॉट्स और कई अन्य आश्चर्य हैं, जो राज्य के पर्यटन को एक नए ही मुकाम पर लेकर जा रहे हैं। अंडमान पूरा समुद्र से घिरा हुआ है लेकिन यहां की ठंड गजब की है। आप यहां पर जाएंगे तो सुबह-शाम की ठंड आपको काफी रोमांटिक लगेगी। दोपहर में यहां हल्की गर्मी होती है उस समय आप समुद्र में नहा कर अपने समय को और बेहतरीन बना सकते हैं।
शिमला-
शिमला, एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है।  वैसे तो कहा जाता है कि शिमला में सर्दी के मौसम में नहीं जाना चाहिए, लेकिन आप यकीन मानिए शिमला की ठंड का अगर आपको एहसास करना है तो यह समय बेहतरीन है। ऐसी ठंड में आप होटल की बालकनी में बैठे हों और आपके हाथ में गरम चाय का कप हो, बस समझ लीजिए जन्नत यही है।
 कश्मीर-
हिमालय की गोद में बसा जम्मू-कश्मीर भारत के ताज में जड़ा हुआ एक हीरा है। यह पर्वतीय क्षेत्रों, घाटियों और पर्वतीय झीलों का प्रदेश है। कश्मीर को भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर में यूं तो वैसे ही बहुत ठंड होती है, लेकिन यहां पर इस समय की ठंड का एहसास कुछ और ही है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां इस समय आपको स्वागत करती हुई दिखाई देंगी। क्योंकि, यहां बाद में बहुत ठंड पड़ जाती है तो ऐसे में यह मौसम कश्मीर घूमने के लिए बेस्ट है।
गंगटोक-
गंगटोक का मौसम इस समय काफी सुहाना है। गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। पूर्वी हिमालय रेंज में शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगटोक सिक्किम जाने वाले पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंगा गंगटोक के पश्चिमी ओर से देखी जा सकती है। अपने स्वाद की कलियों को यहां मोमोज़ खिलाना मत भूलें। क्‍योंकि, यह यहां सबसे लोकप्रिय भोजन है। यह बीफ, पोर्क और पकी हुई सब्जियों को आटे में लपेट कर भांप में पकाया जाता है और सूप के साथ परोसा जाता है।  

Related Articles

Back to top button