अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

1, 2 या 3 नहीं एक शख्स ने की है 120 शादियां, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे


बैंकाॅक : लड़का हो या लड़की हर कोई एक उम्र के बाद शादी करने का फैसला लेता है। शादी हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा होता है और हर कोई शादी के बंधन में बंधता है। थाईलैंड के नकोन नायोक नामक प्रांत में रहने वाले तंबन प्रैजर्ट की 120 शादियों का खुलासा हुआ है। तंबन ने हाल ही में 58 साल की उम्र में 27 साल की नैम फोन से शादी की है। तंबन लोकल पॉलिटीशियन और कंस्ट्रक्शन बिजनेस के ओनर हैं। तंबन ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी बीवियों को पुरानी हुई शादी के बारे में बताया है और किसी को भी किसी प्रकार का कोई ऐतराज नहीं है। तंबन से जब यह सवाल पूछा गया कि उन्होंने 120 शादियां किस वजह से की तो उन्होंने बताया कि उन्हें शादी करने का शौक है। तंबन ने सभी शादियां पूरे रिचुअल्स व रीति-रिवाज के साथ की हैं।

तंबन ने बताया कि जब उन्होंने कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया था तो उस दौरान उनकी मुलाकात खूबसूरत लड़कियों से होती थी। नई जगहों पर नई लड़कियों से मुलाकात होती तो वह उनसे शादी कर लेता। इस तरह उसकी अब तक 120 बीवियां और 28 बच्चे हो गए हैं। तंबन ने अपनी पहली शादी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली शादी की थी। उनकी पहली पत्नी उम्र में उनसे दो साल छोटी थी। तंबन ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सभी बीवियों को पुरानी हुई शादियों के बारे में जानकारी दी है और वह सभी की जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी ज्यादातर बीवियों को घर भी बनाकर दिया है।

Related Articles

Back to top button