टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

केरल: पलक्कड़ में स्टील फैक्ट्री में ‘ब्लास्ट’ के लगी आग, 1 की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली. केरल (Kerala) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पलक्कड़ में कांजीकोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्टील फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट (Factory Blast) हुआ है। वहीं फैक्ट्री में आग लगने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

मामले पर वालयार पुलिस के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है। इस आग पर काबू पा लिया गया है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

धमाके के बाद लगी आग

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टील फैक्ट्री में आग की घटना पलक्कड़ जिले के कांझीकोड इंडस्ट्रियल इलाके की है। वहीं आग लगने की पुख्ता वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, ऐसा भी बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में मौजूद एक भट्टी में धमाके के बाद आग लग गई है। इस आग लगने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई।

घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इधत इस आग के लगने की खबर मिलते ही वालायर थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था। फिलहाल अब तक आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल और भी जानकारी की प्रतिक्षा है।

Related Articles

Back to top button