व्यापार

अक्टूबर में 12 दिन बैंकों की छुट्टी, जानिए किस दिन कहां बंद रहेंगे बैंक…

नई दिल्ली: अक्टूबर के शेष 17 दिनों में दशहरा समेत में कई सारे त्योहार आ रहे हैं। इस कारण से देश के अलग-अलग शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जान लीजिए कौनसी तारीख को बैंक रहेंगे बंद-

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता। लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।

17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।

24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

Related Articles

Back to top button