उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

13 महीनों का होगा वर्ष 2018

भोपाल : 2018 का वर्ष 13 माह का होगा हिंदू पंचांग के अनुसार देसी महीनों में 13 माह का साल होगा। 2018 में दो जेठ के महीने होंगे। पहला जेठ 30 अप्रैल से शुरू होगा। और अधिक मास के रूप में 16 मई से 13 जून तक दूसरा जेठ का महीना होगा। इसे हिंदू पंचांग में पुरुषोत्तम मास के रूप में भी जाना जाता है। हर तीसरे वर्ष में देसी कैलेंडर में एक माह अतिरिक्त होता है। इस माह में कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं। पुरुषोत्तम मास में केवल अनुष्ठान और धार्मिक क्रियाएं ही संपन्न होती हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय ज्योतिष और पंचांग में चंद्रमास 354 दिन और सोर मास 365 दिन के होते हैं। जिसके कारण हर साल 11 दिन का अंतर आता है। जो 3 साल में एक माह से कुछ ज्यादा होता है। चंद्र और सौर मास के अंतर को पूरा करने के लिए धर्म शास्त्रों और पंचांग में अधिक मास की व्यवस्था स्वीकार की गई है।

 

Related Articles

Back to top button