फीचर्डराष्ट्रीय

131 साल की हुई कांग्रेस, पार्टी मुख्यालय में मनाया जाएगा जश्न

congress-celebrations_650x400_81446991066नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। आज ही के दिन सन 1885 में एक अंग्रेज ए.ओ ह्यूम ने पार्टी की नींव रखी गई थी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया जाएगा।

इसके अलावा पार्टी के विभिन्न नेताओं की ओर से और भी कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इन 130 सालों के दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। जहां एक ओर अंग्रेजी हकूमत के ख़िलाफ़ कांग्रेस के नेतृत्व में देश ने लंबी लड़ाई लड़ी, वहीं आज़ादी के बाद देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस ने ही संभाली।

कांग्रेस ने देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सहित सात प्रधानमंत्री दिए। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा और 545 सीटों वाली लोकसभा में कांग्रेस आज 45 पर सिमट कर रह गई है।

 

Related Articles

Back to top button