ब्रेकिंगराजनीति

14 साल बाद बाबूलाल मरांडी भाजपा में वापस, बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

नई दिल्ली : झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मरांडी के साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में झाविमो के विलय के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है।

बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद भाजपा में घर वापसी किया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आरएसएस के पूर्व नेता हैं। 2006 में भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगातार गिरता गया। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11, आठ और तीन सीटों पर ही जीत मिली।

Related Articles

Back to top button