लखनऊस्पोर्ट्स

यूपी विद्यालयी कराटे टीम में लखनऊ मंडल के 14 खिलाड़ी

लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय (बालक एवं बालिका अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19) कराटे चयन प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने सम्मानित किया।
यूपी टीम में लखनऊ मंडल के 14 खिलाड़ी भाग लेंगे। समापन के अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीएन वर्मा तथा आयोजन सचिव जसपाल सिंह भी मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी 30 नवम्बर से  6 दिसम्बर तक भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनितों की सूचीः-,
अंडर-14 बालक: 
अभिषेक, अरुण कुमार (मथुरा), वेदांत सिंह, प्रशांत सिंह, सक्षम राज, सूरज कुमार, रितिक सोनकर, विवान नौटियाल (लखनऊ), अविरल सक्सेना (कानपुर), अंडर-14 बालिका: सौम्या कुशवाहा, शिवांशी कुशवाहा (प्रयागराज), रुखसार अल्वी, निदा अल्वी (बरेली),  इशिका गुप्ता (लखनऊ), इंशा चौधरी (गाजियाबाद), बालक अंडर-17: आदर्श सोनकर, मोहम्मद राशिद (प्रयागराज), विजय पटेल, जय भारत दुबे, प्रतीक पांडे, आशीष दुर्गापाल (लखनऊ), विशु कुमार (मथुरा), ज्ञानेश कुमार सिंघल, ईशान दुबे (कानपुर), बालिका अंडर-17: गीता काली, नीतू वर्मा, नीलम कुमारी (मथुरा), यीशु (आगरा), अर्चना यादव, वैष्णवी सिंह (लखनऊ), बालक अंडर-19: अभिषेक, आकाश शुक्ला (आगरा), युवराज सिंह यादव (बलिया), अनेक बाबू (मथुरा), रोहित भाटी (गौतमबुद्ध नगर), बालिका अंडर-19ः दीपांशी, शिवानी, डोली (मथुरा), रिया चौहान, लक्ष्मी (गाजियाबाद), अनुष्का सिंह (लखनऊ)।

Related Articles

Back to top button