उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

उप्र: बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,226 नये मामले, 1,544 मरीज हुए स्वस्थ

लखनऊ : प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,226 नये मामले सामने आये हैं। इसी दौरान 1,544 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 17,593 हो गई है। इस तरह राज्य में 17 सितम्बर को कोरोना के उच्चतम स्तर 68,235 से वर्तमान में 50,642 कम मामले हो गए हैं। वहीं प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.50 है।

रिकवरी दर 95.50 प्रतिशत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,54,924 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अब तक कुल 2,23,04,404 सैम्पल की जांच की गयी है। अब तक कुल 5,47,631 लोग ठीक हो चुके हैं और 8,177 लोगों की मौत हो चुकी है।

7,652 लोग होम आइसोलेशन में हैं

उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव मामले में से 7,652 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं निजी चिकित्सालयों में 1,799 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त शेष मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं अब तक कुल 5,47,631 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़े:- अपोलो हॉस्पिटल : बिना ओपन हार्ट सर्जरी किये बदल दिया दिल का वाल्व – Dastak Times 

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,75,676 क्षेत्रों में 4,90,366 टीम दिवस के माध्यम से 3,05,73,223 घरों के 14,89,65,171 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया

उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 5000 से अधिक लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस प्रकार अब तक कुल 2,90,309 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button