अद्धयात्मफीचर्ड

16 दिसम्बर का राशिफल: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानिये

आज का राशिफल

मेष — आज वैचारिक द्वन्द में घिरते हुये महसूस करेंगे। मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभकारी रहेगा। कोई चलता हुआ कार्य किसी दस्तावेज की कमी के कारण गतिहीन हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों में घिर सकते हैं। भावुक निर्णय लेने से बचें।

वृषभ — जीवनसाथी के साथ से अभिभूत रहेंगे। ऑफिस में माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। नई बिजनेस डील्स हो सकती है। जॉब ढूँढने वाले युवाओं को आज इण्टरव्यू में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।

मिथुन — आज लेन-देन के मामलों में सतर्कता बनाये रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चापलूसी और वाहवाही के फेर में न आयें। कानूनी मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं।

कर्क — आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आप काफी तार्किक और सकारात्मक विचारों से युक्त रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कंसल्टेंसी और शेयर मार्केट के कार्य में आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहेगा।

सिंह — पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में संवाद को महत्व दें। अनावश्यक व्यय के पूरे योग बन रहे हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में भी लाभ प्राप्त होने के योग कम हैं। यात्रा में कष्ट और मानसिक तनाव बढ़ेगा।

कन्या — आज आपके लिये दिन ढेर सारी खुशियाँ लेकर के आया है। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके संवाद कौशल में काफी सुधार आयेगा। व्यापारिक सौदों और सम्बन्धों को नये आयाम तक पहुँचायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला — प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम-सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उन्नति की पूरी सम्भावना है। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक — आज नये-नये आइडियाज दिमाग में आयेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। अपनी क्षमताओं का बखूबी प्रयोग आज कर पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी सकारात्मक है। रक्तचाप और चर्मरोगियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा।

धनु — मन में काल्पनिक विचारों का डेरा डला रहेगा। वाहन दुर्घटना की आशंका के कारण आज वाहन सावधानी से चलायें। कहीं पैसे फँस सकते हैं। महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित रखें। किसी रिश्तेदार से कोई बुरी खबर आ सकती है।

मकर — आपकी सभी योजनाओं को पंख लग जायेंगे। मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े लोगों को शानदार अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-विवाह को लेकर सहमती बन सकती है। कारोबार में लाभ होने के पूरे आसार है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आधिक्य रहेगा।

कुम्भ — रोजगार में वृद्धि होगी। आपको आज कोई दायित्व मिल सकता है। पूरी मेहनत और समर्पण से कार्य करेंगे। किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। बॉस आपसे काफी खुश रहेगा।

मीन — मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। उच्च शिक्षा के लिये स्कॉलरशिप मिल सकती है। सन्तान को लेकर के उत्साहित रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। सभी कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button