अद्धयात्मफीचर्ड

17 दिसम्बर का राशिफल: इन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

आज का राशिफल

मेष — अपने टैलेंट और स्किल्स का लाभ उठायेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में कुछ असमंजस की स्थितियाँ बनेंगी। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। सन्तान के लिये कुछ चिन्ता रहेगी। बचत करने में आसानी होगी।

वृषभ — घर और कार्यालय की मरम्मत करवा सकते हैं। आपकी बातों का अर्थ लोग सही तरह से समझ नहीं पायेंगे। स्वास्थ्य समस्यायें उत्पन्न हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मन में निराशा के भाव पैदा हो सकते हैं।

मिथुन — आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बॉस का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। मार्केटिंग और संचार माध्यम से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद न आने दें।

कर्क — पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। वाणी में मधुरता बनाये रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। मेहनत के अनुरूप अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। रोगों से निवृत्ति मिलेगी।

सिंह — मित्रों के साथ वाद-विवाद में न फँसे। करीबी लोगों पर से भरोसा उठ सकता है। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ विवादास्पद हो सकती है। कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

कन्या — कोई पुराना ऋण परेशान कर सकता है। आपके कार्यों में बाधायें आ सकती है। अनावश्यक खर्चे होने के कारण परेशानी में रहेंगे। विवादों से दूर रहें। मानसिक तौर पर उलझन में रहेंगे। कार्य सम्बन्धी यात्राओं में सावधानी रखें।

तुला — आज का दिन प्रगतिकारक रहेगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी होंगे। मन में प्रसन्नता और स्फूर्ति रहेगी। नौकरी की समस्यायें हल होंगी। विद्यार्थी अध्ययन में सफलता प्राप्त करेंगे। छोटे भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है।

वृश्चिक — आवश्यक कार्यों तय समय पर पूरा कर लेंगे। फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर प्राप्त होंगे। घर में धन की कुछ समस्या हो सकती है। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। छोटी यात्रायें हो सकती है। नौकरी में आपकी गरिमा बढ़ेगी।

धनु — आध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत रहेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। घुटनों में समस्या हो सकती है। अपनी प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व को लेकर सचेत रहेंगे।

मकर — आज मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। चोंट-चपेट लगने की सम्भावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता होगी। अजनबियों के साथ ज्यादा मेल-जोल न बढायें। लम्बी दूरी की यात्रा के लिये समय उत्तम नहीं है।

कुम्भ — नौकरी में आशा से अधिक सफलता मिलेगी। कारोबारियों की तकनीकी समस्यायें खत्म होंगी। आर्थिक लाभ के शानदार योग हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से दाम्पत्य जीवन की परेशानियाँ समाप्त होंगी।

मीन — कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से कार्य सिद्ध होंगे। ननिहाल से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। मन शान्त और निर्विकार रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button