पंजाबराज्य

17 वर्षों का प्यार चढ़ा परवान, दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर में पहुंचा दूल्हा

जालंधर: हर इंसान शादी कुछ अलग अंदाज में करने की सोचता है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ हट कर प्लानिंग करते हैं। इसके लिए कोई बढ़िया से बढ़िया गाड़ी लेकर जाता है तो कोई हेलिकॉप्टर लेकर दुल्हन को लेने पहुंचता है। ऐसा ही एक ताजा मामला जालंधर के ढिलवां में सामने आया है, जहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हैलीकाप्टर से पहुंचा। दरअसल जालंधर के ढिलवां में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से एंट्री मारी, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। कहते है कि प्यार अगर सच्चा हो तो अपने प्यार पाने के लिए कुछ तो अलग करना बनता ही है, तो ऐसा ही कुछ अलग करके दिखाया है नकोदर के बाठ कलां के रहने वाले सुखविंद्र सिंह ने।

जी हां, आज जालंधर के ढिलवा में स्थित एक रिजॉर्ट में दूल्हे की एंट्री को देख पूरे इलाके के लोग देखते ही रह गए, जब दुल्हे ने हैलीकाप्टर से एंट्री मारी। हैलीकाप्टर के उतरते ही दूल्हे का बड़ी खुशी से लोगों द्वारा स्वागत किया गया तथा हर तरफ खुशी का माहौल था। इलाके में हैलीकाप्टर उतरता देखा लोग पहले तो हैरान हुए, लेकिन इसके साथ उनकी खुशी का ठिकाना भी नहीं था। दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों के बीच में यह प्यार करीब 17 सालों से चल रहा था, जोकि आज परवान चढ़ा है।

सुखविंदर सिंह ,जोकि पेशे से एक बिजनेसमैन है, का आज जालंधर के ढिलवा में स्थित एक रिजॉर्ट में विवाह था। दूल्हे द्वारा हैलीकाप्टर में एंट्री देख पूरे इलाके के लोग हैरान हो गए। वहीं दुल्हन भी अपने दूल्हे राजा की इस तरह से एंट्री को देख फूले न समाई। वहीं परिवार वालों का कहना है कि उनकी भी दिलो ख्वाहिश थी कि उनका बेटा हैलीकाप्टर में अपनी दुल्हन को लेने जाए, जोकि आज उसने पूरा करके दिखाया है तथा परिवारों वालों की मन की इच्छा भी पूरी कर दी है।

Related Articles

Back to top button