टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में कोरोना से अब तक 17656 संक्रमित, 559 की मौत

नयी दिल्ली: देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित होने का सिलसिला जारी है और सोमवार शाम पांच बजे तक संक्रमितों की संख्या 17656 हो गई है तथा अब तक इसके कारण 559 लोगों की जान गयी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शाम को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 4203 हो गयी है।

इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 223 हुई है और 507 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां अब तक कुल 2003 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा 45 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी में कुल 290 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद गुजरात में सबसे अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं। गुजरात में अब तक 1851 लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 67 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में इस बीमारी से 106 लोग अब तक ठीक भी हुए हैं।

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1478 हो गया। राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। तमिलनाडु में 105 नये संक्रमित सामने आये हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1478 हो गई हैं तथा मृतकों की संख्या 15 है। वहीं 183 लोग ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1485 हो गई है तथा इसके कारण मरने वालों का आंकड़ा 74 हो गया है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1176 हो गई है तथा 17 लोगों ने अब तक इसके कारण जान गंवाई हैं। तेलंगाना में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 873 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से कुल 21 लोगों की मौत हुई है। केरल में 402 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 722 और कर्नाटक में 394 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 20 और 16 लोगों की जान गयीं हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 390 हो गयी है और पांच लोगों की इससे मौत हुुई है। 

 

Related Articles

Back to top button