अजब-गजब

19 साल के लड़के ने 72 साल की महिला से रचाई शादी, फिर बताया पहली रात का पूरा सच

किसी ने सच ही कहा है कि जहां सच्चा प्यार होता है वहां उम्र सिर्फ एक नम्बर होता है। कहने को तो इस तरह के किस्से हमने बहुत देखे हैं जहां लड़का लड़की के बीच उम्र में काफी फर्क होता है लेकिन आज ये जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं यह बाकी सभी किस्से कहानियों से बिल्कुल अलग है।19 साल के लड़के ने 72 साल की महिला से रचाई शादी, फिर बताया पहली रात का पूरा सच

अमेरिका में एक कपल जिनके रिश्ते को अगर देखें तो उम्र वाकई में सिर्फ एक नम्बर नजर आता है। आपको बता दें कि 19 साल के एक लड़के ने अपने से एक-दो नहीं बल्कि 53 साल बड़ी औरत से शादी की हैे। इसके साथ ही लड़ने ने अपने प्यार के साथ साथ सेक्स को लेकर अपने पहले अनुभव को लेकर भी खुलकर बात की है।

दो साल पहले 71 साल की अलमेडा और 17 साल के गैरी हार्डविक की पहली बार एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। ‘मिरर यूके’ के मुताबिक, अलमेडा के बेटे रॉबर्ट के अंतिम संस्कार के समय यह दोनों मिले थे। इसके बाद रॉबर्ट की विधवा लीसा ने इन दोनों को एक पारिवारिक सम्मेलन में भी बुलाया था। उस वक्त गैरी का किसी दूसरी 77 साल की वृद्धा से ब्रेकअप हुआ ही था। गैरी ने यह माना है कि अलमेडा को देखते ही उन्हें यह पता लग गया था कि वह उनकी जिंदगी में अगली महिला होंगी। उस समय अलमेडा 6 बच्चों की दादी थीं।

दो हफ्ते एक दूसरे के साथ वक्त बिताने और रोमांस करने के बाद गैरी और अलमेडा ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों की शादी में सिर्फ 12 हजार रुपये ही खर्च हुए थे।

दो साल बाद अब अलमेडा 72 साल की हो गई हैं और गैरी 19 साल के हैं और उम्र में इतना अंतर होने के बाद भी यह कपल किसी आम कपल की तरह खुशहाल है। अलमेडा कहती हैं, ‘अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो उम्र सिर्फ आंकड़ा है।’

عروس پیر و داماد نوجوان آمریکائی

गैरी अपने रिश्ते को लेकर कहते हैं कि उन्हें कभी भी अपनी उम्र की लड़कियों के प्रति आकर्षण नहीं हुआ। मैं जानता था कि हम दोनों प्यार में है इसलिए मैंने अलमेडा से शादी कर ली। गैरी यह भी बताते हैं कि पहली बार हमने अपनी शादी की रात सेक्स किया और उनका अनुभव शानदार रहा। गैरी ने कहा कि अलमेडा ‘बेहतरीन प्रेमिका’ हैं। हालांकि, अलमेडा को इस शादी की वजह से अपने बेटों से जरूर दूर होना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button