अद्धयात्म

2 जुलाई लव राशिफल: आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष-

आज उल्लास भरा दिन है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जिस कारण लव लाइफ में तनाव कम होगा। भाग्य से अच्छा साथी मिल सकता है। आज का दिन अच्छा है।

वृषभ- बिन बात के प्रेमी से बहस हो सकती है। अगर क्रोध को शांत नहीं करेंगे, तो रिश्तों में खटास आएगा। परिवार, माता-पिता सब आपके साथ हैं। परन्तु आप विचलित रह सकते हैं। अपने पर विश्वास रखें और हिम्मत से काम लें।

मिथुन- आज दिन रोमांटिक रहेगा। विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छआ समय बीतेगा। कुछ लोग अविश्वास के घेरे में आ सकते हैं।

कर्क- आज आपका मूड खराब हो सकता है। ऐसे में आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ समय बीता सकते हैं। काम में मन लगेगा।

सिंह- आज का दिन बहुत अच्छा है। नए मित्र नए रिलेशन बन सकते हैं। अगर ब्रेकअप हो चुका है तो साथी से बात करें। आज का दिन आपके फेवर में है तथा लव पार्टनर ढ़ूढ रहे हैं तो मिल सकता है।

कन्या– कार्य के कारण मतभेद और आपसी दूरियां बढ़ सकती है। सहनशीलता से काम लें। प्रेमी अपसेट है उसे आपका सहयोग चाहिए। पति- पत्नी में भी अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं।

तुला- आज प्रसन्नता का दिन है। सरकार या बॉस से सम्मान मिल सकता है। लव पार्टनर उच्च विद्या के लिए दूर जा सकता है। पति-पत्नी के बीच परिवार को लेकर कलह बढ़ेगी। दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक – लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती है। सहनशीलता से सोचेंगे तो रास्ता भी निकल आयेगा ,अथवा दोस्त साथी छोड़ कर जा सकता है ।

धनु– आपकी महत्वकाक्षाएं आपके रिश्तों के बीच आएगी। अपनी जिद या गुस्सा लव पार्टनर पर न हावी होने दें। इससे संबंध बिगड़ेंगे। मित्र से मुलाकात नहीं होगी।

मकर– प्रेम और शांति भरा व्यवहार आपके रिश्तों को लंबा चलाएंगे । प्रेमी को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। शादीसुदा लोगों के बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। किसी भी बात की अति रिश्ते तोड़ सकती है।

कुम्भ–आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाएगा। प्रेमी से फ्लर्ट करेंगे। आज का दिन आपको कोई नया साथी पसन्द आ सकता है। सिंगल जातकों की लव लाइफ में रोमांस वापिस लौटेगा।

मीन– आपकी कही कोई बात प्रिय या जीवनसाथी को बुरी लग सकती है। शांत रहेंगे तो रिश्ते निभेंगे अथवा बाद में आप पछताते रह जाएंगे।

Related Articles

Back to top button