अन्तर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

20 किलोमीटर पैदल चाल में खुशबीर कौर को रजत

khusbir-won-silver_Fइंचियोन। खुशबीर कौर एशियाई खेलों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई जिसने नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ यह कारनामा किया। अमृतसर की 21 वर्षीय खुशबीर ने 1:33.07 का समय निकाला। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1:33.37 था जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी था। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की लू शियुक्षी से दो मिनट पीछे रही। वह 18 किलोमीटर तक तीसरे स्थान पर थी लेकिन आखिरी दो किलोमीटर में दूसरे स्थान पर पहुंच गई जब चीन की निये जिंगजिंग पिछड़कर दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई। कांस्य पदक कोरिया की जियोन यियोनगियून ने जीता। खुशबीर के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है जिसने इस साल जापान में एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली भी पहली भारतीय महिला थी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button