फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

20 या 21 मई को पीएम पद का शपथ ले सकते हैं मोदी

moooनई दिल्ली :  नरेन्द्र मोदी 20 या 21 मई को पीएम पद का शपथ ले सकते हैं। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक 17 मई को होगी। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एनडीए की बैठक होगी जिसमें सरकार बनाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।  मोदी बड़ोदरा और वाराणसी दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता हार का सामना कर रहे हैं। भाजपा मुख्यालय पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर पटाखे चलाते और मिठाइयां बांटते दिखे। अशोक रोड स्थित मुख्यालय में मिठाइयों के अलावा ‘नमो चाय’ भी पिलाई जा रही है और खुश कार्यकर्ता एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के इतिहास में अब तक भाजपा को सबसे अधिक सीट मिलने की संभावना से उत्साहित पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह जनता और पार्टी की विजय है। यह नरेन्द्र मोदी की विजय है। नकवी के अलावा भाजपा मुख्यालय में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर और बलबीर पुंज भी जश्न में शामिल हुए।  पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीत से कहीं ज्यादा, यह हमारे लिए जिम्मेदारी है। हमारे लिए यह याद रखना जरूरी है कि यह विजय इसलिए मिली कि जनता ने हममें विश्वास जताया और वह कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना चाहती थी। उधर, मुंबई में लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यालय में जमकर लड्डू बांटे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button