फीचर्डराष्ट्रीय

20 शहरों को सबसे पहले बनाया जाएगा स्मार्ट

narendra-modi_650x400_51453957727दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ नई दिल्ली: स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किए जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा आज सरकार करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में 100 स्मार्ट सिटी देने का वादा किया था। यह उनकी मुख्य घोषणाओं में से एक था।
  1. स्मार्ट सिटी मिशन 100 भारतीय शहरों और कस्बों के  नवीकरण के लिए सरकार का एक बहुत बड़ा कदम है। पिछले साल इसकी शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने का था कि शहरी विकास की योजनाएं नीचे से शुरू होनी चाहिए।
  2. स्मार्ट सिटी चैलेंज में 97 शहर हैं और प्रतिस्पर्धा के पहले 20 विजेताओं के नामों की घोषणा आज की जाएगी।
  3. शहरी विकास मंत्री नायडू ने बुधवार को बताया, इन शहरों में पानी और बिजली आपूर्ति, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन, मुकम्मल शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन, आईटी संपर्क, ई-गवर्नेंस के जरिए बुनियादी सुविधाएं और नागरिकी भागीदारी विकसित की जाएगी।
  4. नायडू नेशनल डिफेंस कॉलेज में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन’ पर एक पाठ्यक्रम में भाग ले रहे 25 विदेशी अधिकारियों सहित सेना, नौसेना, वायुसेना, सिविल सर्विस के करीब 100 वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
  5. बाद के वर्षों में सरकार 40 शहरों की घोषणा करेगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में 100 स्मार्ट शहर विकसित करने की योजना के तहत स्मार्ट शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा।
  6. हर स्टेट को कम से कम एक स्मार्ट सिटी मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यहां रहने वाले किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता किसी यूरोपियन शहर के मुकाबले अच्छी होगी।
  7. सेलेक्ट प्रक्रिया के दौरान हर राज्य को एक नंबर दिया जाएगा, जो कि वहां कि शहरी जनसंख्या और दूसरे कारकों पर निर्भर करेगा।
  8. सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीति रूप से महत्वपूर्ण राज्य यूपी में सबसे अधिक 13 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है।
  9. तमिलनाडु 12, महाराष्ट्र में 10, मध्य प्रदेश में सात, गुजरात और कर्नाटक में छह-छह स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है। इन पांच सालों में सरकार की ओर से 3 लाख करोड़ रुपये विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं और अच्छा वातावरण प्रदान करने पर खर्चा जाएगा।
  10. कहां बनेंगीं, कितनी स्मार्ट सिटी
    – उत्तर प्रदेश : 13 शहर ( 12 शहरों के नाम घोषित )
    – तमिलनाडु : 12 शहर
    – महाराष्ट्र : 10 शहर
    – मध्य प्रदेश : 7 शहर
    – गुजरात : 6 शहर
    – कर्नाटक : 6 शहर
    – पश्चिम बंगाल: 4 शहर
    – राजस्थान : 4 शहर
    – आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब : 3 शहर
    – छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा- 2 शहर
    – दिल्ली, केरल, झारखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश- एक शहर  
    – अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड- एक शहर
    – सिक्किम, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, पुड्डुचेरी- एक शहर
    – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दादर-नागर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप- एक शहर

Related Articles

Back to top button