अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

त्रिपुरा में आज दिवाली है : प्रधानमंत्री

अगरतला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शपथ ग्रहण के बाद रैली को सम्बोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज त्रिपुरा में फिर से एक बार दीवाली आई है। देश में कुछ चुनाव ऐसे होते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं, त्रिपुरा का चुनाव उन्हीं में से एक है जिसकी चर्चा भविष्य में भी होती रहेगी। त्रिपुरा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। त्रिपुरा के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिन्होंने हमें वोट दिए हैं और जिन्होंने वोट नहीं दिए हैं ये सरकार सभी के लिए है। त्रिपुरा का हर नागरिक हमारा है, उसका विकास करना हमारा दायित्व है, उन्होंने कहा कि मैं पूर्व में आए किसी भी पीएम से ज्यादा नॉर्थ ईस्ट में आया हूं।भारत के हर नागरिक को लगना चाहिए कि वह भारत माता की जय बोलता है तो उसे गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से आगे बढ़ेगी। सरकार किसी भी दल की हो, लेकिन जनता किसी दल की नहीं होती है जनता देश की होती है, त्रिपुरा में सरकार जितने तेजी से चलेगी, उतनी ही तेजी से केंद्र सरकार मदद करेगी। वहीँ समारोह जो सम्बोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विश्वास रखा है, मैं भरोसा देता हूं कि हमारी टीम त्रिपुरा को मॉडल राज्य बनाएगी। त्रिपुरा की जनता इसी क्षण का इंतजार कर रही थी, त्रिपुरा शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास का ध्यान दिया, प्रधानमन्त्री खुद हर राज्य में गए हैं, पूर्वोत्तर में आठ में से सात राज्यों में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मोरारजी देसाई के बाद नरेंद्र मोदी ने ही नॉर्थ ईस्ट में आकर बैठक की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद नॉर्थ ईस्ट में शांति फैली है।

Related Articles

Back to top button