टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में कोरोना वायरस से 21700 संक्रमित, 686 की मौत


नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या 21700 हो गई है तथा 686 लोगों की अब तक इसके कारण मृत्यु हो चुकी है जबकि 4325 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4325 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5,652 पर पहुंच गयी है तथा 269 लोगों की इससे मृत्यु हुई है। राज्य में 789 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

गुजरात इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने के मामले में दूसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना वायरस से अब तक 2,407 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 103 लोगों की मृत्यु हुई है। राष्ट्रीय राजधानी कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2,248 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा यहां 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं 724 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान में कोरोना से 1,890 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 27 लोगों ने जान गंवाई है। तमिलनाडु में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 1,629 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 18 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 1,695 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 81 लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना से 1,509 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 21 लोगों की मौत हुई है। वहीं 187 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में संक्रमितों की कुल संख्या 960 हो गयी तथा राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में 24 हो गई है। केरल में 438 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 895 और कर्नाटक में 443 लोग इससे संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 27 और 17 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 407 है और पांच लोगों की मौत हुुई है। इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button