अद्धयात्मफीचर्ड

22 दिसम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा रविवार का दिन आपके लिए…

आज का राशिफल

मेष — आज स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। वस्त्राभूषणों की खरीदारी के योग बन रहे हैं। धन के निवेश के लिये समय उत्तम रहने वाला है। रियल स्टेट से जुड़े व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृषभ — जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढेगा। यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मिथुन — प्रेम-सम्बन्धों के लिये समय अनुकूल है। मन में कई तरह के विचार चलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें। धन-सम्बन्धी लेन-देन बेहतरीन परिणाम देगा। सन्तान को लेकर के किसी उहापोह में रहेंगे।

कर्क — हृदय रोगियों को आज थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है। शीतलहर का प्रकोप बीमार कर सकता है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। मन में अज्ञात भय का वास रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में थोड़ी मुश्किल महसूस होगी।

सिंह — छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में स्थानान्तरण के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विदेशों से अच्छे समाचार मिल सकते है।

कन्या — राजनीति से जुड़े लोगों के लिये सफलता योग प्रबल हैं। वाणी पर नियन्त्रण रखना बेहतर होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धन की स्थिति मजबूत हो रही है। आकस्मिक घटना हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

तुला — आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढेगा। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। नये उद्यमों की शुरुआत के लिये समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन की परेशानियाँ खत्म होंगी।

वृश्चिक — व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर के ही कोई नया काम शुरू करें। आपके विषय में गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। पेट में विकार की समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में थोडा तनाव रहेगा।

धनु — राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। टेक्सटाइल और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बिजनेस मे शानदार अवसर मिलेंगे।

मकर — बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के कार्य आसानी से सिद्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। बॉस आपसे खुश रहेगा।

कुम्भ — भाग्योदय के योग प्रबल हैं। कोई करीबी शख्स आपकी मदद कर सकता है। सन्तान को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी। बीमारी से जूझ रहे लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

मीन — नये क्षेत्रों में कार्य करने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव जन्म ले सकता है। मौसमी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लव लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। किसी सीक्रेट काम में दिल्चस्पी लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button