अद्धयात्मफीचर्ड

23 नवम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज रोजगार और कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में मन लगेगा। शत्रु आज कार्य में बाधा डाल सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ — विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई होगी। उदर रोगों से परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ ऊहापोह जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना है। आज दिन व्यस्तता से भरा बीतने वाला है।

मिथुन — मन में भ्रम की स्थितियाँ न पैदा होने दें। ऐसे कई मौके मिलेंगे लेकिन लाभ उठा पाने में मुश्किल होगी। अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें। आपके विषय में लोग गलतफहमी पाल सकते हैं। जज्बाती होकर के फैसले न लें।

कर्क — आज आपमें उत्साह और आत्मविश्वास की भावना जबरदस्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चतुराई से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जनसम्पर्क, विज्ञापन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी ख़ास रहेगा।

सिंह — धन खर्च करने की प्रवृत्ति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये बैंक से पैसे निकालने पड़ सकते हैं। उत्साह में कार्य करने से नुकसान होगा। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहना उचित होगा।

कन्या — आज आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपकी सारी योजनायें सफल होंगी। दोस्तों के बीच आपका रसूख बढ़ेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

तुला — शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके प्रतिकूल रहेगा। बॉस आपसे किसी बात को लेकर के चिढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान फोकस बिगड़ने से नुकसान हो सकता है। यात्रा और प्रवास के लिये समय शुभ नहीं है।

वृश्चिक — राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक व्यक्तियों में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु — कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यों में कुछ बदलाव करने का प्लान करेंगे। आज आपमें काफी आक्रामकता रहेगी। जिसका लाभ आपको कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि के रूप में देखने को मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा आज बढ़ेगा।

मकर — वैवाहिक सुख में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का प्रोत्साहन आपके लिये ‘पॉवर बूस्टर’ साबित होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। कठिन मसले शान्तिपूर्वक निपटाने में सफल रहेंगे। पिता से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुम्भ — आज किसी भी तरह के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के कारण परेशानी बढ़ेगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है। लोगों से कठोर भाषा में बात न करें। आज विचारों की अधिकता के कारण थकावट महसूस करेंगे।

मीन — अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की अधिकता रहेगी। आज शाम को पार्टी में जा सकते हैं। राजकीय सहयोग की प्राप्ति होगी। कारोबार में प्रगति होगी।

 

Related Articles

Back to top button