अद्धयात्मफीचर्ड

25 नवम्बर का राशिफल: जानिये किन राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन…

मेष — आज ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से बचने का प्रयास करें। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। व्यापार में नये साझेदारों से सम्पर्क बनेगा।

वृषभ — गुप्त रूप से लोग आपका विरोध कर सकते है। अपने कार्य से लोगों के बीच विशिष्ठ पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। नौकरी के लिये किये गये प्रयास सफल होंगे। आज किसी कार्य के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन — दाम्पत्य जीवन में गहराई का अनुभव करेंगे। प्रेम-सम्बन्ध को विवाह की अनुमति मिल सकती है। पेट में पीड़ा हो सकती है। साहित्य और कला के प्रति रूचि बढ़ेगी। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को ब्रेक मिल सकता है। आज मित्रों के साथ कई विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।

कर्क — कोर्ट-कचहरी के मामले तूल पकड़ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं। लीवर में समस्या हो सकती है। परिवार में आपस में अनबन से असहज रहेंगे। आज चुपचाप रहते हुये सिर्फ अपने कार्य पर फोकस करें।

सिंह — आज घर वालों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मित्र गण आपकी बहुत सहायता करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसायिक यात्रा सफल और लाभदायक सिद्ध होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ प्रेम और सहयोग भाव बढेगा।

कन्या — अपनी बातों को जिताने का प्रयास न करें। जॉब के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। जिद्दी रवैया नुक्सान पहुँचा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी जबान पर संयम रखना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला — कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की कद्र होगी। मजबूती से आप अपना पक्ष रखेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेमरस भरा हुआ रहेगा। अपनी जीवनशैली को उन्नत करने का प्रयास करेंगे। आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा प्रचूर मात्रा में रहेगी।

वृश्चिक — किसी चल रहे काम में बाधा आ सकती है। पैसों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अहंकार या आवेश में आकर लोगों से बातें न करें। सम्बन्धियों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिलने की आशंका है। आज दूसरों की चिन्ता करने के बजाय अपनी समस्याओं में विषय में विचार करें।

धनु — आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धार्मिक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे। व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी। मित्र और शुभचिन्तक आपके प्रति वफादार रहेंगे। बच्चों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। दिन पूरी तरह से सफलता और शुभ विचारों से युक्त रहेगा।

मकर — कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आज लोगों को वचन देने से बचें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। दिमाग में तरह-तरह के आइडियाज चलते रहेंगे। पैसों के निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। नये लोगों से संपर्क बढेगा।

कुम्भ — विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। कॉलेज में कैंपस प्लेसमेन्ट हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी लेकिन शाम तक सामान्य हो जायेंगे। घर के बड़ों के साथ समय बितायेंगे।

मीन — आज नशे की हालत से दूर रहें। लम्बी दूरी का यात्रा कष्टकारक हो सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें वरना नुकसान झेलना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप पर जवाबदेही थोपी जा सकती है। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button