टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

साक्षी मलिक समेत 25 पहलवान भारतीय महिला कुश्ती टीम के कैंप से निष्कासित

लखनऊ। कैंप में अनुपस्थित रहने के चलते रियो ओलंपिक-2016 की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक सहित 25 महिला पहलवानों पर भारतीय कुश्ती संघ ने कड़ी कार्यवाही करते हुए लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चलने वाले राष्ट्रीय कुश्ती कैंप से निष्कासित कर दिया गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने यह कड़ा फैसला तब लिया जब कई पहलवान राष्ट्रीय कैंप से बिना बताए लगातार अनुपस्थित रही और कई बार जवाब नहीं दिया।

कैंप से बिना बताए अनुपस्थित रहने के चलते भारतीय कुश्ती संघ का सख्त एक्शन

वैसे , वर्तमान में साक्षी मलिक टोक्यो ओलंपिक-2020 में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और वह 62 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने की तैयारी कर रही है लेकिन भारतीय कुश्ती संघ का यह फैसला उनके लिए किसी आघात से नहीं है।
हालांकि साक्षी मलिक, रेलवे की सीमा (53 किग्रा भार वर्ग) और हरियाणा की किरण (76 किग्रा भार वर्ग) पहले ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जिसे देखते हुए भारतीय कुश्ती संघ ने इन तीनों पहलवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसके संतोषजनक जवाब मिलने पर इन तीनों पहलवानों का भारतीय कुश्ती टीम मेें स्थान सुरक्षित रहेगा।

साक्षी मलिक, सीमा व किरण को कारण बताओ नोटिस जारी

हालांकि इस एक्शन की गाज से नूर-सुल्तान में 14 सितंबर से होने वाली वल्र्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाली भारतीय टीम भी अछूती नहीं रहेगी और इस चैंपियनशिप में भारत की पदकों की संभावना पर भी गहरा आघात पड़ने की आशंका है। ऐसा इसलिए होगा कि अब कैंप से निष्कासित पहलवान अब भारतीय महिला कुश्ती टीम के 19 अगस्त को लखनऊ में होने वाले ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगी।
जानकारों के अनुसार कि साक्षी मलिक सहित 25 महिला पहलवान साई सेंटर लखनऊ में चल रहे कैंप से बिना वजह लगातार अनुपस्थित रही। इसी वजह से संघ ने यह कड़ा फैसला लिया है।

इन पहलवानों पर गिरी भारतीय कुश्ती संघ की गाज

50 किग्रा भारवर्ग
इंदु चौधरी (यूपी)
प्रीती किलो (पंजाब)
शीतल तोमर (राजस्थान)

53 किग्रा भारवर्ग
सीमा (रेलवे)
कीमती (हरियाणा)
रमन यादव (मध्य प्रदेश)

55 किग्रा भारवर्ग
पिंकी (हरियाणा)

57 किग्रा भारवर्ग
पिंकी रानी (राजस्थान)

59 किग्रा भारवर्ग
मंजू (हरियाणा)
अंकिता (महाराष्ट्र)
रानी राणा (हिमाचल प्रदेश)

62 किग्रा भारवर्ग
साक्षी मालिक (रेलवे)
रचना (हरियाणा)
पूजा (हरियाणा)

65 किलोग्राम भारवर्ग
अनीता (हरियाणा)
गार्गी यादव (यूपी)
रीतू मालिक (हरियाणा)

68 किग्रा भारवर्ग
रजनी (यूपी)
नैना (हरियाणा)
कविता (रेलवे)

76 किग्रा भारवर्ग
किरण (हरियाणा)
ज्योति (दिल्ली)
सुदेश (हरियाणा)
पूजा (हरियाणा)
रानी (हिमाचल प्रदेश)

Related Articles

Back to top button