टॉप न्यूज़राज्य

26/11 के हीरो रहे डॉग सीजर की मौत, तिरंगे में दी आखिरी विदाई

dogनई दिल्ली(14 अक्टूबर):26/11 हमलों के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले डॉग सीजर की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने सीजर को तिरंगे में लपेटकर आख़िरी विदाई दी।

– बता दें कि सीजर, लेब्राडोर रिट्रीवर ब्रीड का डॉग था जो मुंबई पुलिस के लिए काम करता था। उसकी मौत पर कई सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट कर दुख जताया।

– बता दें कि 11 साल का सीजर मुंबई पुलिस का इकलौता ऐसा डॉग था, जो ज़िंदा बचकर लौटा था।

– उसे अन्य डॉग्स के साथ 26 नवंबर 2008 को हुए हमले के दौरान बम ढूंढने के काम में लगाया था।

– सीजर की मौत मुंबई में विरार के एक फार्म हाउस में हुई। यहां सीजर को उसके तीन दूसरे साथियों के साथ रिटायरमेंट के बाद रखा गया था।

बीमार था सीजर

– इस साल मुंबई पुलिस के डॉग स्‍क्‍वाॅड के कई डॉग्स की मौत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सीजर अपने साथियों की मौत से डिप्रेशन में था।

– सीजर को ऑर्थराइटिस की शिकायत थी, यह एक बीमारी है जो लेब्राडोर रिट्रीवर्स में आम है।

– उसे 105 डिग्री बुखार के बीच बॉम्‍बे सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्‍टी अगेंस्‍ट एनिमल्‍स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

 

Related Articles

Back to top button