टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

26/11 मुंबई हमले पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ‘साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए’

मुंबई : मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमला एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना है जो आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। आज से ठीक 14 साल पहले आज ही के दिन मुंबई (Mumbai Attack) में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar) के घातक आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) ने पूरे मुंबई शहर को और उसकी जड़ों तक को हिला कर रख दिया था। इस भयानक हमले को याद करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने की बात कही है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद से मानवता को खतरा है। आज 26/11 को दुनिया अपने पीड़ितों को याद करने में भारत के साथ है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई और निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति एहसानमंद हैं।

गौरतलब है कि आज यानी शनिवार 26 नवंबर को इस हमले को 14 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े राजनेताओं ने शहीदों को याद किया है। तो वहीं मुंबई में 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button