अद्धयात्मफीचर्ड

27 अक्टूबर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — कोई नया काम या रोजगार शुरू कर सकते हैं। गठिया के रोगियों की पीड़ा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। कुछ नये सम्पर्क बन सकते हैं।

वृषभ — विवाहोत्सुक लोगों के विवाह से जुड़े कुछ बड़े निर्णय हो सकते हैं। सन्तान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमीजन के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए दिन बेहद शुभ है।

मिथुन — परिवार के किसी सदस्य को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। लेकिन आप परिजनों से खफा से हो सकते हैं। कोई पुराना बकाया परेशान कर सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने से क्षुब्ध रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क — शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह जबरदस्त सक्रियता रहने वाली है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज जबर्दस्त बोनस मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मामलों में भाग लेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर तुरन्त विश्वास न करें।

सिंह — आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। मँहगे सामान खरीद सकते हैं। जहाँ तक हो सके विनम्र भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आपके आगे टिक नहीं पायेंगे। परिवार जनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

कन्या — आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग दिख रहे हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेगा। आज उधार देने से बचें क्योंकि लोग आपकी सहजता का फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे।

तुला — गलत निवेश के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य फंस सकता है। धन खर्च करने से पहले कई बार विचार करें नहीं तो बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती है। मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। किसी विशेष काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक — परिवार में जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। परिजनों के बीच अहम का टकराव हो सकता है। शाम के समय स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज अग्नि से बचकर रहना चाहिये। स्वभाव में क्रोध और अहंकार की अधिकता रहेगी।

धनु — दिन पूरी तरह से शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। शाम तक आय के कुछ दूसरे वैकल्पिक स्त्रोत भी बन सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोग आज आमदनी में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा बोनस प्राप्त होगा।

मकर — कार्य विस्तार के लिए व्यवस्थित योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की खबर आ सकती है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी विश्वास मजबूत होगा। ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

कुम्भ — कोई बुरी खबर सुनने मिल सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में संदेह और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। घर का कुछ सामान गायब हो सकता है इसलिए सावधान रहें। परिजनों के साथ सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन — व्यवसायियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन की सम्भावनायें बन रही हैं। आपके अच्छे कार्यों को भी प्रशंसा नहीं मिलेगी। चुपचाप बिना किसी से बहस किये हुए दिन व्यतीत करें।

Related Articles

Back to top button