अद्धयात्मफीचर्ड

27 दिसम्बर का राशिफल: जानिये आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

मेष — जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेशों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आपके ऊपर नैतिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्नेहीजन से विवाद हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृषभ — आपके मन में अज्ञात भय रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यों में बाधायें आने की आशंका है। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मिथुन — सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नवीनता का एहसास होगा। कोई बड़ी डील हो सकती है। लव लाइफ को वैवाहिक स्वरुप देने पर विचार कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति की गारण्टी आज न लें।

कर्क — कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की परीक्षा होगी। सम्पति विवाद आपके पक्ष में आ सकते हैं। अपने बौद्धिक चातुर्य से समस्याओं को हल कर लेंगे। मित्रों की सहायता करेंगे। प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बॉस आपकी प्रशंसा करेगा।

सिंह — कोर्ट-कचहरी के मामले लम्बित हो सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। व्यर्थ की बातों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में नये ऑफर मिल सकते हैं। आँखों के विकार जन्म ले सकते हैं। कला और संगीत में रूचि जागृत होगी।

कन्या — कार्य के प्रति आपकी निष्ठा मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दूसरों को नीचा दिखाने से बचें। प्रेमीजन के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। भूतकाल की बातों से दुखी होने के बजाय वर्तमान का पूरा आनन्द उठायें।

तुला — दिन आपके लिये नयी सम्भावनाओं के द्वार खोलने वाला है। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। मेहनत के साथ दिन का पूरा आनन्द उठायेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। कोई वाहन और विलासिता की वस्तु खरीदने का योग बन रहा है।

वृश्चिक — मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल कर पायेंगे। परिवार में उल्लास का वातारवण रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से गलतफहमी भी हो सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेंगे।

धनु — आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी। आपकी मीठी जबान से लोग आकर्षित होंगे। नई योजनाओं का शुभारम्भ होगा। आय में मनोवांछित वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक साझेदारों का काफी सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कुछ माँगलिक आयोजन हो सकते हैं।

मकर — लोग आपका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रेम और रिश्तों को लेकर के प्रतिबद्धता जाहिर न करें। ऑफिस में तनाव पूर्ण माहौल हो सकता है। यात्राओं में थकान और आलस्य बढ़ेगा। कार्य सही समय पर सम्पन्न न होने से तनाव का शिकार रहेंगे।

कुम्भ — प्रेम और रोमांस को जीवन में भरपूर स्थान देंगे। मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे। निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। बड़े भाई-बहनों से स्नेह प्राप्त होगा। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। बड़ी बिजनेस डील हाथ आ सकती है।

मीन — घर में चिन्ता और तनाव का वातावरण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की सम्भावनायें हैं। नये सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button