अद्धयात्मफीचर्ड

27 नवम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज घर में कलह का वातावरण हो सकता है। ईर्ष्यालु वृत्ति का त्याग करें। कार्य में अचानक से समस्यायें आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। दूसरों के विवाद में खुद को न फँसने दें। क्रोध में आवेशित होकर वाहन न चलायें।

वृषभ — कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। आज उधार लेन-देन से बचें। लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कुछ लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन — आज आपकी समस्त मनोकामनायें पूरी होंगी। प्रेमीजन के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। तर्क और वाद-विवाद में विजयी होंगे। सन्तान की तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक समस्यायें हल होंगी। समाज में आपकी अलग ही पहचान बनेगी।

कर्क — सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद सुलझ सकते हैं। करियर में नयी शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों के दिन काफी लाभदायक रहेगा। अपने लोग ही परायों जैसा भाव प्रदर्शित करेंगे। दिल की बात प्रेमी को बता सकते हैं।

सिंह — कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभफलदायी रहेगा। आज भावुक होकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अपनी बातों का वजन बनाये रखें। आपकी विनम्रता को तो लोग गलत न समझें इसका ध्यान रखें।

कन्या — आज आपको आशा के अनुरूप कार्यों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी हाजिरजवाबी के कायल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन के प्रति आसक्त रहेंगे। कारोबार में अतिरिक्त निवेश की व्यवस्था बनेंगी। वकीलों और चार्टेड एकाउंटेसी के प्रोफेशन से जुड़े लोगों के दिन विशेष सफलता प्रदायक रहेगा।

तुला — आज किसी विशेष कार्य में आ रही बाधा समाप्त होगी। किन्तु आज आपको अड़ियल होने से बचना चाहिये। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ कोई मनमुटाव न रखें अन्यथा शुभ समय का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे।

वृश्चिक — आय के नये स्तोत्र खुलने के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। आपके व्यक्तित्व में ओज रहेगा। मन में किसी तरह की कन्फ्यूजन न रखें। थोड़े से ही प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु — मन में अज्ञात भय पैदा हो सकता है। लेकिन किसी मित्र का बहुत सहयोग मिलेगा। आज कारोबार में कुछ उठापठक देखने को मिल सकती है। लम्बी दूरी की यात्राओं से नुकसान हो सकता है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

मकर — परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने जा सकते हैं। व्यापार में शानदार सफलता मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने के लिये बेहतरीन दिन है। आपके सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रवास और पिकनिक से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ — सामजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनचाही जगह में आपका स्थानान्तरण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका काफी सहयोग करेंगे। करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शिक्षाक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये नये अवसर प्रदान करने वाला होगा।

मीन — व्यापारिक साझेदारों से विवाद हो सकता है। मँहगे आभूषण और सामान सुरक्षित रखें। प्रतिष्ठित लोगों से आपका सम्पर्क बढ़ेगा। आज किसी से वायदा न करें। सरकारी कार्यों में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button