अद्धयात्मफीचर्ड

30 अक्टूबर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — आज काफी लोग आपकी प्रतिभा से प्रभावित होंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। सर्द-गर्म से बुखार की शिकायत हो सकती है। मानसिक उलझनों के कारण काम में मन नहीं लगेगा।

वृषभ — तन, मन और धन से सन्तुष्ट रहेंगे। जो भी कार्य करना चाहेंगे उसमें पूरी तरह से फोकस करेंगे। परिवारजनों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। व्यापार में नयी साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी के साथ डिनर और शॉपिंग पर जा सकते हैं।

मिथुन — उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। यदि बैंक से लोन आदि लेना चाहते हैं तो आज प्रयास करें, सफलता हाँथ लगेगी। अल्प प्रयासों से ही कार्य सफल होंगे। आज किसी को उधार न दें, अन्यथा उधारी वापस मिले इसकी उम्मीद कम ही है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।

कर्क — आज दूसरों के मामलों में मध्यस्थता न करायें। अपनी प्रखर बुद्धि के प्रभाव से लोगों के बीच में छाये रहेंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। किसी पर तुरन्त भरोसा न करें। मन में उत्साह और वैचारिक दृढ़ता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ क्लेश बढ़ सकता है।

सिंह — आपको सोच-समझकर ही आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहिये। आवेश में आकर कोई प्रतिक्रिया देने से बचें। घर के रेनोवेशन में धन खर्च होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है, लेकिन उसे बोझ के रूप में देखने के बजाय अवसर के रूप में समझने का प्रयास करें। वाणी पर संयम बनाये रखें।

कन्या — परिवार में किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। आर्थिक समृद्धि के स्पष्ट योग हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी ख़ास पहचान बनाने में सफल होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है, जिसका परिणाम सार्थक होगा। लोग आपकी वाकपटुता और विद्वता के कायल रहेंगे।

तुला — लम्बे समय से फँसा हुआ धन वसूल कर लेंगे। कार्यों में कुछ बाधा सामने आ सकती है। पूरा दिन व्यस्तता में ही बीतेगा। वाणी पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते है। अड़ियल रवैये से बने कार्य को बिगाड़ने की चेष्टा न करें।

वृश्चिक — मन में किसी विचार को लेकर अन्तर्द्वन्द रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। धन की समस्या हल होने से प्रसन्नता की अनुभूति होगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के सहयोग से कई सारे बिगड़े कार्य बना लेंगे।

धनु — स्वास्थ्य के सम्बन्ध में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। आज हो सकते तो कोई भी आर्थिक निर्णय न लें। विदेशों से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराश रहेंगे।

मकर — भविष्य को लेकर के विस्तार से योजनायें बनायेंगे। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। कर्तव्य पालन के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र के लोग कुछ निराश हो सकते हैं। निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विरोधी आपके विरुद्ध मुखर हो सकते हैं।

कुम्भ — कुटुम्ब में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। रियल स्टेट के कारोबारियों को लाभ होने के आसार हैं। रिश्तेदार और परिजन आपसे जलन भाव रख सकते हैं। बिना सोचे विचारे कार्य करने से अच्छे मौके गँवाने की आशंका है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन — भाग्य के सहयोग से अटके हुए कार्य शीघ ही पूर्ण होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी संकल्पशक्ति में दृढ़ता का भाव जागृत होगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के मध्य तालमेल मजबूत होगा। आपके विचारों को समाज में पूरा आदर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button